मोबाइल में 5G नेटवर्क कैसे सेट करे – 9 आसान स्टेप

मोबाइल में 5G नेटवर्क होने के बावजूद कई बार 5G इंटरनेट काम नहीं करता, Mobile Me 5G Network Kaise Set Kare समझ नही आ रहा है या फोन केवल 4G नेटवर्क पर चलता रहता है ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अक्सर यह समस्या गलत नेटवर्क सेटिंग, पुराने सॉफ्टवेयर या 5G कवरेज की कमी के कारण होती है।

अगर आपका स्मार्टफोन 5G सपोर्ट करता है, तो कुछ आसान सेटिंग बदलकर आप 5G नेटवर्क का उपयोग शुरू कर सकते हैं इसके लिए सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके क्षेत्र में 5G सेवा उपलब्ध है और आपके मोबाइल का सॉफ्टवेयर अपडेट है।

इस लेख में हम आपको मोबाइल में 5G नेटवर्क कैसे सेट करे सबसे आसान तरीका बताएंगे साथ ही यह भी जानेंगे कि यदि फोन में 5G का विकल्प दिखाई नहीं दे रहा है या 5G नेटवर्क नहीं चल रहा है, तो उसे कैसे ठीक किया जाए।

इस पोस्ट में आपको 5G नेटवर्क से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी मिल जाएगी, जिससे आप अपने स्मार्टफोन में तेज इंटरनेट स्पीड का पूरा लाभ उठा सकेंगे आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप 5G नेटवर्क सेट कर सकते हैं।

Table of Contents

5G नेटवर्क क्या है?

5G नेटवर्क मोबाइल नेटवर्क की पांचवीं पीढ़ी (Fifth Generation) है, जिसे 4G से अधिक तेज इंटरनेट स्पीड, कम लेटेंसी (Response Time) और बेहतर नेटवर्क क्षमता प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है इसकी मदद से बड़ी फाइलें तेजी से डाउनलोड की जा सकती हैं और हाई-क्वालिटी वीडियो बिना रुकावट देखे जा सकते हैं।

5G नेटवर्क केवल तेज इंटरनेट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ऑनलाइन गेमिंग, वीडियो कॉल, स्मार्ट डिवाइस (IoT), क्लाउड सेवाओं और लाइव स्ट्रीमिंग जैसे आधुनिक डिजिटल कार्यों को भी अधिक तेज और स्थिर बनाता है इससे एक साथ अधिक संख्या में डिवाइस बेहतर तरीके से नेटवर्क से जुड़े रह सकते हैं।

यदि आपके पास 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन है और आपके क्षेत्र में 5G सेवा उपलब्ध है, तो सही नेटवर्क सेटिंग करके आप 5G का लाभ उठा सकते हैं इससे आपको पहले की तुलना में अधिक तेज, स्थिर और बेहतर इंटरनेट अनुभव मिलता है।

5G चलाने के लिए क्या-क्या जरूरी है?

मोबाइल में 5G उपयोग करने के कई चीजे ऐसी जो आपके पास होनी चाहिए जिसके बिना आप 5G उपयोग नही कर सकते है यह कुछ 5G नेटवर्क का उपयोग करने के लिए निम्नलिखित चीजें आवश्यक हैं।

  • आपका मोबाइल 5G सपोर्ट करता हो।
  • आपके क्षेत्र में 5G नेटवर्क उपलब्ध हो।
  • आपके मोबाइल में 5G सिम या 4G VoLTE सिम (जिसे कंपनी ने 5G के लिए सक्षम किया हो) लगा हो।
  • मोबाइल का सॉफ्टवेयर अपडेट हो।
  • सही नेटवर्क सेटिंग चुनी गई हो।

Mobile Me 5G Network Kaise Set Kare

मोबाइल में 5G नेटवर्क सेट करने के लिए सबसे पहले सुनिश्चित करें कि आपका फोन 5G सपोर्ट करता है और आपके क्षेत्र में 5G सेवा उपलब्ध है इसके बाद फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट करें, नेटवर्क सेटिंग में 5G/Auto मोड चुनें और जरूरत पड़ने पर फोन रीस्टार्ट करें इससे आप 5G की तेज और बेहतर इंटरनेट स्पीड का लाभ उठा सकते हैं।

चलिए इन सभी चीजो के बारे में थोड़ा विस्तार से जानते है –

1. पहले जांचें कि आपका मोबाइल 5G सपोर्ट करता है

सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका स्मार्टफोन 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है यदि फोन में 5G हार्डवेयर नहीं है, तो केवल सेटिंग बदलने से 5G नेटवर्क चालू नहीं होगा इसलिए सबसे पहले अपने मोबाइल की स्पेसिफिकेशन या मॉडल की जानकारी जांचें।

आप अपने फोन के बॉक्स, निर्माता की आधिकारिक वेबसाइट, ऑनलाइन स्पेसिफिकेशन पेज या Settings > About Phone में जाकर यह देख सकते हैं कि आपका डिवाइस 5G सपोर्ट करता है या नहीं। यदि फोन 5G सक्षम है, तो आगे की सेटिंग करके आप 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।

2. मोबाइल का System Update करें

पुराने सॉफ्टवेयर में कई बार 5G नेटवर्क का सपोर्ट नहीं मिलता है इसलिए आपको System Update करके रखना चाहिए सभी मोबाइल में समय – समय पर नया – नया System Update आता रहता है इसे आपको इनस्टॉल करना होता है।

कुछ पुुरानी मोबाइल में यह System Update नही आता है ऐसे मोबाइल को बदलना होगा तभी आप 5G उपयोग कर पायेगे

System Update के लिए सेटिंग है –

Settings > Software Update > Download and Install

3. Preferred Network Type बदलें

यह सबसे महत्वपूर्ण सेटिंग है यहाँ पर आप मोबाइल का नेटवर्क चुनते है यहाँ पर 2G, 3G, 4G और 5G का ऑप्शन होता है आप जो ऑप्शन सेलेक्ट करेंगे वही नेटवर्क आपके मोबाइल में आयेगा।

G5 नेटवर्क चलाने के लिए आपको 5G ही चुनना हेगा जिसके लिये यह स्टेप है –

स्टेप्स:

  • Settings खोलें।
  • SIM Cards & Mobile Network पर जाएं।
  • अपनी SIM चुनें।
  • Preferred Network Type पर टैप करें।
  • 5G/4G/3G/2G (Auto) या Prefer 5G चुनें।

कुछ मोबाइल में यह विकल्प अलग नाम से भी दिखाई देता है।

4. 5G Auto विकल्प चालू करें

कई मोबाइल में 5G Auto का विकल्प मिलता है इसे चालू करने पर मोबाइल जरूरत के अनुसार 4G और 5G के बीच अपने आप स्विच करता है तो आपको इसे ही चुनना होगा

क्योकि कुछ मोबाइल में सिर्फ 5G चुनने का भी विकल्प होता है जब आप 5G Auto चुनते है तो जहाँ पर भी 5G मिलता है वहाँ 5G चलता है और 5G नेटवर्क नही है वहाँ ऑटोमेटिक 4G में चलने लगता है।

5. Airplane Mode ऑन-ऑफ करें

यदि सेटिंग बदलने के बाद भी 5G नहीं आ रहा है, तो Airplane Mode को On और Off करके देख सकते है अगर वहाँ पर 5G उपलब्ध है तो मोबाइल में 5G नेटवर्क आ जायेगा।

  • Airplane Mode चालू करें।
  • 20 सेकंड बाद बंद करें।

इससे नेटवर्क दोबारा खोजा जाता है जिससे 5G तुरंत पकड़ लेता है।

6. मोबाइल रीस्टार्ट करें

कई बार केवल फोन रीस्टार्ट करने से भी 5G नेटवर्क सक्रिय हो जाता है क्योकि जब मोबाइल बंद होकर पुनः चालू होती है तो मोबाइल फिर से नेटवर्क सर्च करती है अगर उस समय वहाँ पर 5G उपल्बध है तो 5G चलने लगेगा।

7. सही सिम स्लॉट का उपयोग करें

कुछ पुराने 5G मोबाइल में केवल SIM 1 स्लॉट पर ही 5G चलता है क्योंकि पुराने मोबाइल में ऐसा बनाया ही गया था यदि आपकी सिम SIM 2 में सिम लगी है, तो उसे SIM 1 में लगाकर देखें।

वैसे तो आजकल से सभी नये मोबाइल में दोनो सिम स्लॉट 5G होते है आप पहले या दूसरे किसी में सिम डाले 5G चलता है लेकिन पुराना मोबाइल है पहले स्लॉट में सिम लगाकर जरूर देखे।

8. नेटवर्क ऑपरेटर सेटिंग अपडेट करें

कुछ कंपनियां Carrier Settings Update जारी करती हैं यदि ऐसा अपडेट मिले तो उसे इंस्टॉल करें क्योकि यह भी एक ऐसी अपडेट है जिसे अपडेट किये बिना 5G नही चल सकता है।

कुछ मोबाइल Carrier Settings के जगह पर मैनुअल नेटवर्क सेलेक्ट करने का ऑप्शन होता है जहाँ पर 5G नेटवर्क चुन सकते है।

9. नेटवर्क रीसेट करें

इतना कुछ करने के बाद यदि समस्या बनी रहती है, तो नेटवर्क सेटिंग रीसेट करें इससे आपके फोन में जितना भी नेटवर्क सेटिंग किया गया है सब हट जायेगा और जैसा मोबाइल खरीदा जाता है वैसी सेटिंग आ जाती है।

मानलिजिए आपने कुछ गलत नेटवर्क सेटिंग कर दिया है वह आपको नही पता है तो Reset Options आप उसे ठीक कर सकते है यह सेटिंग करे –

Settings > System > Reset Options > Reset Wi-Fi, Mobile & Bluetooth

ध्यान दें कि इससे सेव किए गए Wi-Fi पासवर्ड हट सकते हैं।

यदि 5G विकल्प दिखाई नहीं दे रहा है तो क्या करें?

यदि मोबाइल 5G सपोर्ट करता है लेकिन सेटिंग में 5G नहीं दिख रहा है, तो सिम की समस्या हो सकती है या मोबाइल फोन में अपडेट की समस्या हो सकती है जिसके लिए आप यह करे –

  • मोबाइल अपडेट करें।
  • सिम निकालकर दोबारा लगाएं।
  • दूसरी 5G सिम लगाकर जांचें।
  • अपने नेटवर्क ऑपरेटर से संपर्क करें।
  • मोबाइल कंपनी के सर्विस सेंटर से सहायता लें।

5G नेटवर्क आने के बाद भी स्पीड कम क्यों होती है?

इसके कई कारण हो सकते हैं जैसा मैने अनुभव किया है जब मोबाइल मे 4G चलता है नेट फास्ट चलता है जैसे 5G आता है नेट स्लो हो जाता है जबकि 5G में और फास्ट चलना चाहिए।

तो इसके कई कारण हो सकते है जैसे –

  • आपके क्षेत्र में 5G कवरेज कमजोर है।
  • नेटवर्क पर अधिक भीड़ है।
  • मोबाइल में बैटरी सेवर मोड चालू है।
  • मोबाइल पुराने सॉफ्टवेयर पर चल रहा है।
  • सिग्नल कमजोर हैं।

5G नेटवर्क की स्पीड कैसे बढ़ाएं?

5G में नेट स्पीड बढाने के कई तरीके हो सकते है लेकिन जो सबसे अहम है वो है आपकी मोबाइल जो जितना अच्छा होगी वह उतना ही ज्यादा 5G नेटवर्क पर स्पीड देगी या कुछ अन्य कारण यह भी हो सकते है।

  • हमेशा लेटेस्ट सॉफ्टवेयर रखें।
  • बैटरी सेवर मोड बंद करें।
  • खुली जगह पर नेटवर्क उपयोग करें।
  • फोन को समय-समय पर रीस्टार्ट करें।
  • बैकग्राउंड में चल रहे अनावश्यक ऐप बंद करें।

5G से जुड़े सामान्य सवाल

क्या 4G सिम में 5G चलेगा?

यदि आपका नेटवर्क ऑपरेटर 5G सेवा उसी सिम पर उपलब्ध कराता है, तो अधिकतर मामलों में नया सिम लेने की आवश्यकता नहीं होती है।

क्या 5G में ज्यादा बैटरी खर्च होती है?

हाँ, 5G उपयोग करने पर बैटरी की खपत 4G की तुलना में थोड़ी अधिक हो सकती है।

क्या 5G के लिए नया रिचार्ज करना पड़ेगा?

यह आपके मोबाइल नेटवर्क कंपनी के प्लान पर निर्भर करता है। कई कंपनियां अपने कुछ 4G प्लान के साथ भी 5G सुविधा देती हैं।

क्या सभी जगह 5G चलता है?

नहीं। केवल उन्हीं क्षेत्रों में 5G चलेगा जहां नेटवर्क ऑपरेटर ने 5G सेवा शुरू की है।

निष्कर्ष – मोबाइल में 5G नेटवर्क कैसे सेट करे

यदि आपका फोन 5G सपोर्ट करता है और आपके क्षेत्र में 5G नेटवर्क उपलब्ध है, तो केवल सही नेटवर्क सेटिंग चुनकर आप तेज इंटरनेट का लाभ उठा सकते हैं यदि फिर भी 5G काम नहीं करता, तो मोबाइल अपडेट करें, नेटवर्क सेटिंग रीसेट करें और अपने सिम या नेटवर्क ऑपरेटर की जांच करें। सही सेटिंग और अच्छी नेटवर्क कवरेज के साथ आप 5G की हाई स्पीड और बेहतर कनेक्टिविटी का पूरा फायदा उठा सकते हैं।

आशा करता हूँ Mobile Me 5G Network Kaise Set Kare यह आपके लिए उपयोगी रही होगी जिसकी मदद से आप अपने मोबाइल में 5G नेटवर्क चुनकर नेट का फास्ट और बेहतर मजा ले सकते है या कुछ जरूरी काम भी सकते है यह पोस्ट अच्छी लगी हो शेयर करे कुछ समस्या है कमेंट कीजिए धन्यवाद।।

Leave a Comment