यह एक काफी जरूरी सेटिंग है Mobile Network Setting Kaise Kare जिसके बिना आप कॉल नही कर सकते है, कॉल रिसीव भी नही कर सकते है या नेट भी नही चला सकते है क्योंकि जब मोबाइल में नेटवर्क नही होता है तो सिम कार्ड बिल्कुल काम नही करता है।
इस सेटिंग में बहुत सी ऐसी सेटिंग है जिसको आपको एक – एक करके सही करना होता है जिसमें सिम का नेटवर्क पकड़ाने से लेकर VoLTE सेट करने, नेट चालू – बंद करने WiFi पर कॉल या नेट चलाने जैसी बहुत सी सेटिंग होती है जिसको किये बिना आपका फोन एक डब्बा है।
वैसे तो एक नये मोबाइल फोन में यह सभी सेटिंग ऑटोमेटिक रूप से सेट होती है जिसमें आपको कुछ भी करने की जरूरत नही होती है लेकिन कभी – कभी यह सेटिंग किसी के द्वारा बदल दिये जाने पर आपके लिए समस्या हो सकती है इसीलिए आपको यह सब सेटिंग जानना चाहिए।

इस पोस्ट में हम विस्तार से जानेंगे कि मोबाइल में नेटवर्क सेटिंग कैसे करे, 4G/5G कैसे चालू करें, APN सेटिंग क्या होती है और नेटवर्क समस्या को कैसे ठीक करें तो चलिए बिना समय बरबाद किये इसके बारे में बिस्तार से जानते है।
Table of Contents
मोबाइल नेटवर्क सेटिंग क्या होती है?
मोबाइल नेटवर्क सेटिंग वह सिस्टम है जिसके माध्यम से आपका फोन मोबाइल टावर से जुड़ता है इसी की मदद से कॉलिंग, SMS और इंटरनेट काम करते हैं यदि नेटवर्क सेटिंग गलत हो जाए तो कई तरह से समस्या आती है जैसे –
- इंटरनेट नहीं चलता
- कॉल कटने लगती है
- नेटवर्क गायब हो जाता है
- 4G/5G नहीं आता
- सिम काम नहीं करती
इसलिए सही नेटवर्क सेटिंग होना बहुत जरूरी है जिसके बिना आपका मोबाइल फोन किसी काम का नही है सिर्फ वीडियो देखने या गेम खेलने के अलावा आप कुछ भी नही कर सकते है यही नेटवर्क सेटिंग होती है।
मोबाइल नेटवर्क सेटिंग कैसे खोलें?
आज कल सभी मोबाइल अलग – अलग तरह की आती है जिसमें सेटिंग भी अलग होती है जिसको खोजने का तरीका या खोलने का तरीका भी अलग होता है क्योंकि सभी मोबाइल कंपनियां अपने मोबाइल में सेटिंग भी अलग देती है।
इसीलिए अलग-अलग मोबाइल में थोड़ा अंतर हो सकता है, लेकिन सामान्य तरीका यह है:
- मोबाइल की Settings खोलें।
- SIM Card & Mobile Network या Network & Internet विकल्प पर जाएँ।
- अपनी सिम चुनें।
- अब आपको नेटवर्क से संबंधित सभी सेटिंग दिखाई देंगी।
4G या 5G नेटवर्क कैसे चालू करें?
वैसे तो किसी भी नये मोबाइल फोन में 4G या 5G ऑटोमेटिक सेट होता है अगर मोबाइल 4G है तो 4G सेट रहता है लेकिन अगर 5G है तो 5G सेट होता है लेकिन अगर सेट ना हो तब यदि आपके फोन में 4G या 5G सपोर्ट है तो आप आसानी से इसे चालू कर सकते हैं।
तरीका
- Settings खोलें।
- Mobile Network पर जाएँ।
- अपनी SIM चुनें।
- Preferred Network Type पर क्लिक करें।
- यहाँ से:
- 5G Preferred
- 4G/3G/2G Auto
- LTE
विकल्प चुनें।
अगर 5G नहीं दिख रहा है तो:
- आपका फोन 5G सपोर्ट नहीं करता
- या आपके क्षेत्र में 5G उपलब्ध नहीं है।
APN सेटिंग क्या होती है?
APN का पूरा नाम Access Point Name होता है। यह मोबाइल इंटरनेट चलाने के लिए जरूरी सेटिंग है। गलत APN होने पर इंटरनेट काम नहीं करता।
अगर हम अपनी बात करे तो मैने आज तक 10 कंपनियों से ज्यादा के मोबाइल उपयोग किया है लेकिन कभी भी किसी मोबाइल में APN सेटिंग नही किया है क्योंकि यह ऑटोमेटिक सेट होता है इसे सेट करने की जरूरत नही होती है।
लेकिन अगर आपको कभी करने की जरूरत पड़े तो आप इस तरह से कर सकते है।
APN सेटिंग कैसे करें?
- Settings खोलें।
- Mobile Network में जाएँ।
- SIM चुनें।
- Access Point Names (APN) पर क्लिक करें।
- नया APN जोड़ें या Default APN चुनें।
Jio APN सेटिंग
यदि आप Reliance Jio सिम इस्तेमाल करते हैं तो सामान्य APN:
- Name: JioNet
- APN: jionet
बाकी सेटिंग Default रहने दें।
Airtel APN सेटिंग
यदि आप Bharti Airtel उपयोग करते हैं:
- Name: Airtel
- APN: airtelgprs.com
Vi APN सेटिंग
Vodafone Idea के लिए:
- Name: Vi Internet
- APN: www
BSNL APN सेटिंग
BSNL के लिए:
- Name: BSNL Net
- APN: bsnlnet
मोबाइल में नेटवर्क नहीं आ रहा तो क्या करें?
यदि फोन में नेटवर्क नहीं आ रहा है तो ये तरीके अपनाएँ:
1. एयरप्लेन मोड ऑन-ऑफ करें
- 10 सेकंड के लिए Airplane Mode चालू करें।
- फिर बंद करें।
2. फोन रीस्टार्ट करें
कई बार साधारण Restart से समस्या ठीक हो जाती है।
3. सिम निकालकर दोबारा लगाएँ
- फोन बंद करें।
- SIM निकालें।
- साफ करके फिर लगाएँ।
4. नेटवर्क ऑटो मोड चुनें
Preferred Network Type में Auto चुनें।
5. मैनुअल नेटवर्क सर्च करें
- Settings > Mobile Network > Network Operators
- Automatic बंद करें
- नेटवर्क सर्च करें
इंटरनेट धीमा चल रहा है तो क्या करें?
यदि इंटरनेट स्लो है तो:
- फोन Restart करें
- Background Apps बंद करें
- APN Reset करें
- 4G नेटवर्क चुनें
- Data Saver बंद करें
नेटवर्क सेटिंग रीसेट कैसे करें?
यदि सभी उपाय काम नहीं करें तो नेटवर्क सेटिंग रीसेट करें।
तरीका
- Settings खोलें।
- System या Additional Settings में जाएँ।
- Reset Options चुनें।
- Reset WiFi, Mobile Network & Bluetooth पर क्लिक करें।
ध्यान दें:
- इससे आपकी सिम नहीं हटेगी।
- केवल नेटवर्क सेटिंग Reset होगी।
VoLTE कैसे चालू करें?
VoLTE से HD कॉलिंग होती है।
तरीका
- Settings खोलें।
- SIM Network में जाएँ।
- VoLTE Calls या HD Calling चालू करें।
5G नेटवर्क इस्तेमाल करने के फायदे
5G नेटवर्क के कई फायदे हैं:
- बहुत तेज इंटरनेट
- कम buffering
- बेहतर वीडियो कॉल
- ऑनलाइन गेमिंग में कम lag
- हाई स्पीड डाउनलोड
नेटवर्क समस्या के मुख्य कारण
मोबाइल नेटवर्क खराब होने के कई कारण हो सकते हैं:
- कमजोर नेटवर्क क्षेत्र
- सिम खराब होना
- गलत APN सेटिंग
- फोन सॉफ्टवेयर समस्या
- टावर की दिक्कत
मोबाइल नेटवर्क बेहतर करने के टिप्स
- फोन अपडेट रखें
- Original SIM इस्तेमाल करें
- भीड़ वाले स्थान पर 4G/5G बदलकर देखें
- नेटवर्क सेटिंग Auto पर रखें
- खराब सिम बदलवा लें
निष्कर्ष – मोबाइल में नेटवर्क सेटिंग कैसे करे
मोबाइल नेटवर्क सेटिंग सही होना बहुत जरूरी है। सही सेटिंग से इंटरनेट तेज चलता है और कॉलिंग में कोई समस्या नहीं आती। यदि आपके फोन में नेटवर्क नहीं आ रहा है या इंटरनेट स्लो है तो ऊपर बताए गए तरीकों से समस्या आसानी से ठीक की जा सकती है।
आज लगभग सभी Mobile Me Network Setting Kaise Kare विकल्प दिया जाता है आप 4G, 5G, VoLTE और APN सेटिंग सही करके अपने मोबाइल का बेहतर उपयोग कर सकते हैं।
आशा है यह पोस्ट आपको पसंद आई होगी जिसमें आपको नेटवर्क सेटिंग की पूरी जानकारी मिली होगी यह जानकारी अच्छी लगी हो शेयर करे कुछ भी समस्या या सुझाव है कमेंट करके पूछ सकते है धन्यवाद।।